
गिरिडीह: जिला स्वास्थ्य समिति, गिरिडीह द्वारा आज बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।इस नेक कार्य में बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उन्होंने न केवल स्वयं रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि अपने सकारात्मक व्यवहार और जन-सहयोग से शिविर में रक्तदान के प्रति लोगों में विशेष उत्साह का संचार किया। उनके इस प्रेरक योगदान से आम नागरिकों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है।शिविर में थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआई विजय मंडल, JSLPS बीपीएम पंकज वर्मा, अजय आनंद कौशल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 29 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जिला ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा गया है।थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन अत्यंत आवश्यक है, ताकि रक्त की कमी से किसी भी मरीज की जान न जाए। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सामर्थ सिन्हा, डॉ. सोहेल अख्तर, बीपीएम अरविंद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।
