
मधुबन/गिरिडीह:आगामी 22 जून को धनबाद में आयोजित

“आजसू स्थापना दिवस सह जन-आक्रोश मार्च” को सफल बनाने के लिए मधुबन परिसदन भवन में पीरटांड प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। युवा आजसू के गिरिडीह जिला प्रभारी श्री उत्कर्ष महतो जी के नेतृत्व में हुई

इस बैठक में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया।बैठक में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से 22 जून को अधिक से अधिक संख्या में धनबाद पहुंचने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम, उपाध्यक्ष दिगंबर महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूबी मिश्रा, प्रखंड सचिव प्रकाश पंडित सहित कई सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

