
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गिरिडीह नगर इकाई ने आज महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जेसी बोस चौक में स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई।अभाविप के नगर मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि जगदीश चंद्र बोस एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और माइक्रोवेव ऑप्टिक्स में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने पौधों की जैविकी पर भी महत्वपूर्ण शोध किया और उन्हें भारतीय विज्ञान के पिता के रूप में जाना जाता है।पूर्व कार्यकर्ता रणजीत राय जी ने कहा कि जगदीश चंद्र बोस की जयंती हमें उनके जीवन और कार्य से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि बोस जी की वैज्ञानिक दृष्टि और अनुसंधान ने भारत को वैज्ञानिक क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ सचिव आकाश श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री सदानंद राय, राहुल बरनवाल, आशीष, विवेक, सचिन शर्मा, योगेंद्र मंडल, प्रियांशु, आशुतोष आदि कार्यकता मौजूद थे।

गिरिडीह, 30 नवंबर 2025भईया जी संस्था ए यूनिट ऑफ राब्ता वेलफेयर ट्रस्ट के jeet free physical academy द्वारा डॉ जगदीश चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर +2 हाई स्कूल ग्राउंड में 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में तनु कुमारी ने प्रथम स्थान, नंदनी कुमारी ने द्वितीय स्थान और सिमरन कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में दिवाकर वर्मा ने प्रथम स्थान, मनोहर कुमार ने द्वितीय स्थान और तौहीद अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में रंजीत राय, प्रोफेसर डॉ विनीता, प्रियंका, पूनम, मनीषा श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, शीश भाई, पवन रजक, मनीष चंद्रवंशवंशी शामिल थे। हमारे कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।भईया जी संस्था ए यूनिट ऑफ राब्ता वेलफेयर ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को फ्री में फिजिकल की तैयारी करवा कर देश की सेवा में भेजना है, साथ ही बच्चियों को आत्मरक्षा करना सिखाना और फिजिकल फिटनेस की तैयारी करवाना है।
