
आज गिरिडीह के युवा नेता मोहम्मद इमाम उद्दीन अंसारी का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने गिरिडीह के वृद्धा आश्रम पहुंच कर अपना जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, NSUI प्रदेश सचिव बेलाल अहमद हुसैनी, NSUI जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर, जावेद रिजवी, वार्ड नंबर पांच अध्यक्ष मोहम्मद इरफान, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद अफरोज, मोहम्मद तबरेज, मोहम्मद वसीम, शहीद उर्फ गब्बर, अंशु वसीम सहित कई लोग उपस्थित थे।मोहम्मद इमाम उद्दीन अंसारी ने कहा कि वे अपना जन्मदिन गरीबों और जरूरतमंदों के बीच मनाना चाहते हैं, ताकि वे उनकी जिंदगी में कुछ खुशियां ला सकें। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज की सेवा में तत्पर रहेंगे और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
