
एनएसयूआई की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई, जिसका नेतृत्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर ने किया। बैठक में एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी चन्नू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बिनय ओड़ाओ, प्रदेश उपाध्यक्ष संकेत सुमन, गोपाल कृष्ण चौधरी, और प्रदेश महासचिव वजाहतुल्लाह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को छात्र-छात्राओं के मुद्दों पर प्रभावी कार्य करने के लिए प्रेरित करना था। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एनएसयूआई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और उनके किसी भी कार्यकर्ता को समस्या होने पर पूरी मदद करेगी।एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव चन्नू सिंह ने कहा कि एनएसयूआई छात्र हितों के लिए कार्य करने वाला एक पुराना और मजबूत संगठन है, जो कार्यकर्ताओं को सीखने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देता है।इस अवसर पर एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष अवैश गौरव, महासचिव बंटी, सूरज अली, असगर, विक्की यादव, सचिव कुणाल, नुमान, हुस्ना, मेहक, नीरज सिंह, सहनवाज शामिल थे।

