
गिरिडीह जिला अंतर्गत मछली मार्केट परिसर में महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह (ख्वाजा गरीब नवाज) का सालाना उर्स बेहद अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मुकद्दस मौके पर क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी असलम अंसारी की ओर से भव्य लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों और जायरीनों ने भारी संख्या में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान ख्वाजा साहब की बारगाह में खिराज-ए-अकीदत पेश की गई और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी गई। लंगर में समाज के हर वर्ग के लोगों ने मिल-जुलकर प्रसाद ग्रहण किया।समाजसेवी असलम अंसारी का संबोधन:इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी असलम अंसारी ने कहा, “हम हर साल ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स पूरी शिद्दत और मोहब्बत के साथ मनाते आए हैं और इंशाल्लाह भविष्य में भी यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा। हम सभी पर ख्वाजा साहब की विशेष दुआ और इनायत है। उन्हीं की कृपा और करम का नतीजा है कि आज हम किसी के मोहताज नहीं हैं; उन्होंने हमें हर नेमत और बरकत से नवाजा है। उनकी याद में यह कार्यक्रम करना हमारे लिए खुशकिस्मती की बात है।”सफल आयोजन में इनका रहा सहयोग:उर्स के सफल आयोजन और लंगर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में क्षेत्र के कई युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्य रूप से सोनू, शाहनवाज, तोसिफ, चुन्नू, मंजर, अरमान, इलियास, राजू, टुनटुन और अजीज सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी सेवाएँ देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

