
जमुआ( गिरिडीह ):-शनिवार को झामुमो प्रखंड कमेटी, जमुआ की ओर से झारखंड सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमुआ की जनता के सामने सरकार की उपलब्धियों को विस्तृत रूप से रखा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड सचिव रोजन अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अबुआ सरकार द्वारा अब तक 8792 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है जिससे बेरोज़गारी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम सिद्ध हुआ है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी पंचायतों में “आपकी सरकार, आपकी योजना आपके द्वार” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही पहुँचाना रहा। साथ ही कई जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने मइया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, बिजली माफी योजना समेत कई उपलब्धियों को गिनाया।वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद जिला प्रखंड सचिव (किसान मोर्चा) ओमप्रकाश महतो ने कहा कि विपक्ष चाहे जितना भी आरोप लगाए, सरकार की मंशा साफ है। सरकार बेरोजगार युवाओं, गरीब महिलाओं एवं राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है तथा आने वाले दिनों में शिक्षक बहाली प्रक्रिया को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में प्रखंड सचिव रोजन अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश कुमार रजक, जिला प्रखंड सचिव (किसान मोर्चा) ओमप्रकाश महतो, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष कलाम अंसारी, ताहिर अंसारी, मिथुन पासवान सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। *झामुमो कार्यालय उद्घाटन 1 दिसंबर को* जमुआ।01 दिसंबर 2025, सोमवार को सुबह 11:00 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा जमुआ प्रखंड का नया कार्यालय उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे—जमुआ विधानसभा के नेता एवं पूर्व विधायक श्री केदार हाजरा, कोडरमा लोकसभा के नेता प्रणव वर्मा, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, तथा जमुआ प्रखंड के पर्यवेक्षक अजीत कुमार पप्पू।झामुमो प्रखंड कमेटी जमुआ की ओर से सभी जिला पदाधिकारियों, प्रखंड पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।

