
भरकट्टा (गिरिडीह)।केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के नेतृत्व में तथा माहुरी युवा मंच, भरकट्टा द्वारा 14 दिसंबर को सामुदायिक भवन, तुलाडीह, भरकट्टा में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान सह निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस जनहितकारी आयोजन को सफल बनाने में माहुरी नवयुवक समिति के युवाओं की निर्णायक भूमिका रही, वहीं मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह के सहयोग से कार्यक्रम को चिकित्सकीय मजबूती मिली।सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुए इस शिविर में कुल 40 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान को लेकर युवाओं और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति, माहुरी युवा मंच, भरकट्टा ,केंद्रीय माहुरी वैश्य महामंडल के पदाधिकारियों तथा मर्सी हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों द्वारा मां मथुरासिनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर की संपूर्ण व्यवस्था, संचालन, पंजीकरण एवं समन्वय की जिम्मेदारी भरकट्टा नवयुवक समिति के सदस्यों ने संभाली।शिविर में मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह की ओर से उपलब्ध कराए गए चार विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं।जनरल फिजिशियन डॉ. पी. एल. मिश्रा,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल शाहबादी,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रोइश उद्दीन,तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की विशेषज्ञ सेवाएं मिलने से लोगों ने संतोष व्यक्त किया।आयोजन में केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति केअध्यक्ष संजीत तर्वे,उपाध्यक्ष साहिल एकघरा,सचिव अतुल सेठ,संगठन मंत्री निर्णय लोहनी,उप सचिव पंकज वैशाखियार,उप संगठन मंत्री अमर सेठ,उप कोषाध्यक्ष विवेक वैशाखियार,रक्तदान प्रभारी राकेश तर्वे, राकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।भरकट्टा मंडल सेयुवा अध्यक्ष अजीत चरणपहाड़ी,सचिव रामचंद्र प्रसाद,कोषाध्यक्ष अरुण तर्वे,भरकट्टा नवयुवक समिति अध्यक्ष राकेश तर्वे,कोषाध्यक्ष अमरजीत वैशाखियार,संगठन मंत्री गोलू तर्वे,तथा युवा साथी रितेश माथुर, शंभु सेठ, चंदन तर्वे, नीतीश सेठ, रमेश सेठ, अनिकेत वैशाखियार, संतोष सेठ, मनीष तर्वे सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन भी उपस्थित रहे । इस अवसर पर मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह केडायरेक्टर साहिल सलूजा एवं सोनल सलूजा,तथा सीईओ पी. एच. मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना की।इस दौरान केंद्रीय माहुरी वैश्य मंडल केवरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ,महामंत्री उमा शंकर चरणपहाड़ी,संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता,धर्म संचार मंत्री मनीष गुप्ता की उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और नवयुवक समिति व मर्सी हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया यह आयोजन समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है

