
गिरिडीह में नगर निगम वार्ड नंबर 5 में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष इरफान आलम और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गुलनाज प्रवीण ने गरीब बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में गरीब गुरबों की उम्मीदों को पूरा करना उनका दायित्व है।इरफान आलम ने कहा कि वे गिरिडीह के गरीब गुरबों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सभी सम्मानित जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के निदान के लिए उनसे संपर्क करें।

