
SSC-GD परीक्षा में सफलता पाकर BSF में हुईं चयनित बेंगाबाद (गिरिडीह): क्षेत्र के +2 उच्च विद्यालय बेंगाबाद की मेधावी छात्रा स्नेहा कुमारी ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित SSC-GD परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। स्नेहा का चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) के लिए हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।स्नेहा कुमारी, बेंगाबाद प्रखंड के ग्राम-दामोदरडीह की रहने वाली हैं। उनके पिता कुंदन राय ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। विद्यालय की एक अनुशासित और होनहार छात्रा रही स्नेहा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और अपने माता-पिता के अटूट विश्वास को दिया है।विद्यालय परिवार ने दी बधाई: इस गौरवपूर्ण अवसर पर +2 उच्च विद्यालय बेंगाबाद के विद्यालय परिवार ने स्नेहा को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया है। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि स्नेहा की यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यह सफलता साबित करती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और अनुशासन हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।स्नेहा कुमारी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार और ग्राम दामोदरडीह का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे गिरिडीह जिले का मान बढ़ा है।

