
बदलाव के संकल्प के साथ सिमरन शाहीन ने दाखिल किया नामांकनबरवाडीह (वार्ड नंबर 32): जुनून उड़ान पंख लीजेंड फाउंडेशन और स्किल-एरा की डायरेक्टर सिमरन शाहीन ने आज अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 32 से पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया।पिछले 8 वर्षों से महिला सशक्तिकरण और बाल शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय मिस शाहीन ने राजनीति में अपने इस पहले कदम को ‘सेवा का विस्तार’ बताया। नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएँ साझा कीं:नया दृष्टिकोण: पार्षद की भूमिका केवल गली-नाली तक सीमित नहीं है; महिलाओं और बच्चों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता होगी।नतीजों पर जोर: उन्होंने ‘वादे नहीं, परिणाम’ का संकल्प लिया और कहा कि वह हर महीने के कार्यों की रिपोर्ट और योजना लागू कर बदलाव लाएंगी।जनता का भरोसा: सिमरन शाहीन ने कहा, “जनता का प्यार मेरी ताकत है। अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं वार्ड 32 को एक मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करूँगी।”
