
विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं, जांच व उपचार पर मिली 20% तक की विशेष छूटमरीजों के लिए फ्री शुगर, बीपी और फेफड़ों की जांच (पीएफटी) की थी व्यवस्था

गिरिडीह: शहर के अग्रणी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल मर्सी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में गिरिडीह जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 330 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया तथा अस्पताल द्वारा दी गई विभिन्न जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।अस्पताल परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस शिविर में विभिन्न विभागों के अनुभवी एवं वरिष्ठ डॉक्टरों ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया।

शिविर में इन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं:शिविर में मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी प्रमुख रोगों के विशेषज्ञों से परामर्श की सुविधा मिली, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

डॉ. अनुज अनिल लड्डा (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ)डॉ. रोइश उद्दीन (ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जरी विशेषज्ञ)डॉ. मो० शहज़ाद शेख (मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ)डॉ. लीलावती पाडिगेला (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)डॉ. प्रियंका अग्रवाल (बाल रोग विशेषज्ञ)डॉ. विशाल शाहाबादी एवं (स्क्वाइन लीडर) डॉ. सौरभ जगनानी (सेवानिवृत्त) (दंत रोग विशेषज्ञ)डॉ. फरहा आज़ाद (त्वचा रोग विशेषज्ञ)डॉ. विवेक डोकानिया (ईएनटी, सिर और गर्दन रोग विशेषज्ञ)डॉ. निकेश सिंह (रेडियोलॉजी विशेषज्ञ)डॉ. श्रवण कुमार (गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ)निःशुल्क जांचें और 20% की विशेष छूटशिविर के दौरान सभी मरीजों के लिए ब्लड शुगर और बी.पी. (ब्लड प्रेशर) की जांच पूरी तरह निःशुल्क की गई। इसके अलावा, श्वास संबंधी समस्याओं से ग्रसित मरीजों के लिए फेफड़ों की कार्यक्षमता जांचने हेतु फ्री स्पाइरोमेट्री / पीएफटी टेस्ट की भी व्यवस्था की गई थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिविर में आए मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की गई, जिससे गरीब व मध्यम वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिली।समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य: CEO पी.एच. मिश्राइस सफल आयोजन पर मर्सी हॉस्पिटल के CEO पी.एच. मिश्रा ने कहा:“मर्सी हॉस्पिटल का प्रयास हमेशा से रहा है कि बेहतर और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं समाज के हर वर्ग तक आसानी से पहुंच सकें। इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि लोगों का हमारे अस्पताल और डॉक्टरों पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन आगे भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सही इलाज मिल सके।”शिविर में आए मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल द्वारा की गई व्यवस्था, उत्तम सुविधाओं तथा डॉक्टरों के सेवाभावी व्यवहार की जमकर सराहना की।

