
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं.-29 में विकास की नई पहल करते हुए भावी प्रत्याशी राजेश रवानी ने जन-सुविधाओं का नवीकरण और राजस्व संबंधी नामकरण कार्य संपन्न कराया।इस अवसर पर राजेश रवानी ने स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड की पहचान और व्यवस्थित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामकरण और अभिलेखों के नवीकरण से क्षेत्र के निवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी।
