
गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज प्रसिद्ध पत्रकार व समाजसेवी मोहम्मद चांद ने बेहद सादगी के साथ अपने समर्थकों के संग सिरसिया ब्लॉक पहुंचकर वार्ड नंबर 7 से वार्ड पार्षद पद हेतु अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गणेश रजक के समक्ष अपना नामांकन पत्र सौंपा।नामांकन से पूर्व मोहम्मद चांद ने वार्ड नंबर 7 के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से अधिवक्ता मिर्जा मुमताज अली, प्रस्तावक रिजवान आलम, बिलाल अहमद खान, शाहरुख खान, गोल्डन अंसारी, आर्यन अंसारी, अबरार अंसारी, संजू खान, शारिक अहमद खान, शहजाद हुसैन, पवन शर्मा, ज्योतिष शर्मा और संजय शर्मा समेत दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।
