
आज वार्ड नंबर 35 से भावी पार्षद प्रत्याशी कल्याणी कुमारी ने आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय निवासी मौजूद रहे, जो उनके प्रति जनता के विश्वास और उत्साह को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।नामांकन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर कल्याणी कुमारी के साथ उनके समर्थक और क्षेत्र के गणमान्य लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलते दिखे। भारी भीड़ और समर्थकों के जोश ने वार्ड में चुनावी माहौल को और भी तेज कर दिया है।नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कल्याणी कुमारी ने कहा:”आज मेरा नामांकन दाखिल करना केवल एक औपचारिक प्रक्रिया या फॉर्म भरना नहीं है, बल्कि यह मेरे वार्ड की जनता की सेवा के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प है। मैं राजनीति में सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार और वार्ड नंबर 35 के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आई हूँ।”
