
शनिवार को तेलोडीह पंचायत में स्वर्गीय अब्दुर्रज्जाक अंसारी के यौमे-विलादत के अवसर पर भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता फरदीन इम्तियाज अहमद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय अब्दुर्रज्जाक अंसारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत थे। झारखंड और बुनकर समाज के उत्थान में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।उन्होंने युवाओं से शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ खेलकूद को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने इस तरह के आयोजन के लिए मुखिया शब्बीर आलम और आयोजन समिति की सराहना की।

