
आज वार्ड नंबर 02 के भावी पार्षद प्रत्याशी दानिश अहमद ने आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय निवासी मौजूद रहे, जो उनके प्रति जनता के विश्वास और उत्साह को दर्शाता है।नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए दानिश अहमद ने कहा, “आज मेरा नामांकन दाखिल करना केवल एक औपचारिक प्रक्रिया या फॉर्म भरना नहीं है, बल्कि यह मेरे वार्ड की जनता की सेवा के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प है। मैं राजनीति में सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार के लिए आया हूँ।”
