
बिशनपुर स्थित वार्ड नंबर दो के समाजसेवी एवं वार्ड प्रत्याशी दानिश अहमद के कार्यालय में 53वां गिरिडीह स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए 60 बच्चों के बीच ग्राम टोपी, पेन एवं कॉपी का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अख्तर इमाम, कानन किस्कू एवं कैफ गद्दी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त थाना चौकीदार मुस्तफा अंसारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों द्वारा बच्चों के बीच सामग्री का वितरण किया गया।इस मौके पर समाजसेवी दानिश अहमद ने कहा कि गिरिडीह स्थापना दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी अवसर है। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने गिरिडीह वासियों को जिले के 53वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज गिरिडीह हर क्षेत्र में तेज़ी से विकास कर रहा है। शैक्षणिक, औद्योगिक और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं।
