
ग्राम पंचायत महेशलुंडी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गिरिडीह सेंट्रल कॉल फील्ड लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा प्राकृतिक और सामुदायिक संसाधन सर्वधन योजना (NCRAP) के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव, सीसीएल महाप्रबंधक की पत्नी हीना राठौर, डॉ. परिमल सिन्हा, और सम्मी कपूर ने किया।शिविर में स्त्री रोग, दंत रोग, सामान्य रोग, और हिमियोपेथिक चिकित्सकों ने सेवाएं दीं, जिसमें करीब 200 ग्रामीणों ने लाभ उठाया और निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं।मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि सीसीएल के इस पहल से लाचारी वस बीमार ग्रामीणों को लाभ मिलता है। सीसीएल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परिमल सिन्हा ने कहा कि मुखिया के प्रयास से महेशलुंडी में चिकित्सा सेवाएं बढ़ रही हैं।इस अवसर पर बासुदेव दास, जगदीश दास, सागर कुमार, जगत पासवान, अनूप कुमार, और सुरेश मोहाली ने योगदान दिया।

