
खबर:राँचीजनगणना-2027 को लेकर देशभर में तैयारियाँ तेज हो गई हैं और 1 अप्रैल 2026 से इसके प्रथम चरण की शुरुआत भी हो चुकी है। इसी क्रम में 2 अप्रैल 2026 को राँची नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।बैठक में जनगणना के दोनों चरणों, जनगणना अधिनियम के प्रावधानों, चार्ज अधिकारियों व अन्य कर्मियों की जिम्मेदारियों, हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया, एचएलओ मोबाइल ऐप के उपयोग सहित विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही केस स्टडीज के माध्यम से फील्ड में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।दो चरणों में होगी जनगणना:पहला चरण (1 अप्रैल – 30 सितंबर 2026):इस चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस किया जाएगा। इसके तहत हर घर की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, बिजली आदि का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।दूसरा चरण (फरवरी 2027):इस चरण में जनसंख्या गणना होगी, जिसमें लिंग, आयु, धर्म, शिक्षा, रोजगार समेत अन्य सामाजिक-आर्थिक जानकारियां एकत्र की जाएंगी।इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त सहित निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

