
आज शिक्षक संगठन समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें शिक्षकों के वेतन में हो रहे विलंब पर गहरी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर वेतन न मिलने से शिक्षकों को परिवार के निर्वाह और बच्चों की फीस जमा करने में काफी परेशानी हो रही है। समिति ने प्रशासन से वेतन भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने की पुरजोर मांग की है।साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए समिति ने निवेदन किया कि विद्यार्थियों की तरह शिक्षकों के लिए भी विद्यालय संचालन की अवधि पूर्वाह्न 11:30 बजे तक निर्धारित की जाए।बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद, मुन्ना कुशवाहा, राजेश कुमार, मिथुन राज, विकास कुमार सिंह, आनंद शंकर, युगल पंडित, रविकांत चौधरी और नौशाद समा सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।#giridihjharkhand
