
गिरिडीह। सदर प्रखंड के मटरूखा पंचायत निवासी मुकेश कुमार मंडल की औद्योगिक क्षेत्र स्थित ‘बालमुकुंद स्पोंज आयरन एंड पॉवर’ फैक्ट्री में कार्य के दौरान हुई आकस्मिक मृत्यु के मामले में उचित मुआवजे पर सहमति बन गई है।घटना का विवरण और विरोध:बीते दिनों फैक्ट्री में कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मुकेश कुमार मंडल की मृत्यु हो गई थी। घटना से आक्रोशित पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने उचित मुआवजे और भविष्य की सुरक्षा की माँग को लेकर फैक्ट्री के मुख्य द्वार को जाम कर दिया था।प्रशासनिक और राजनीतिक पहल:मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के निर्देश पर झारखंड युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो० हसनैन अली ने मध्यस्थता की। उनके सक्रिय प्रयास से फैक्ट्री प्रबंधन और पीड़ित पक्ष के बीच एक लंबी और विस्तृत वार्ता हुई।मुआवजे पर हुआ निर्णय:वार्ता के सकारात्मक परिणाम स्वरूप निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनी:नकद मुआवजा: फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपये की मुआवजा राशि तय की गई है।आजीवन पेंशन: ESI (कर्मचारी राज्य बीमा) के तहत मृतक की पत्नी को प्रतिमाह 13,500 रुपये की आजीवन पेंशन दी जाएगी।PF का लाभ: भविष्य निधि (PF) के तहत मिलने वाली समस्त राशि भी पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।

