
गिरिडीह। गिरिडीह शहर में मानवता को सुकून देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। पैसे के अभाव और अपनों के साथ न होने के कारण अपने चार छोटे बच्चों के साथ दर-दर भटक रही एक गर्भवती महिला के लिए ‘भैया जी’ की टीम फरिश्ता बनकर सामने आई।बताया जाता है कि महिला गंभीर स्थिति में अपने बच्चों के साथ गिरिडीह के कई निजी अस्पतालों के चक्कर काट रही थी। पति या किसी रिश्तेदार के साथ न होने और आर्थिक तंगी के कारण कोई भी अस्पताल उसे भर्ती करने को तैयार नहीं था। जानकारी के अभाव में महिला बदहवास होकर सड़कों पर भटक रही थी।जैसे ही इसकी सूचना ‘भैया जी’ के सदस्य *अक्षय यादव* को मिली, उन्होंने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस बुलाई और महिला को चेताडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। टीम के प्रयासों से महिला का इलाज तुरंत शुरू हो सका। संवेदनशीलता दिखाते हुए टीम के सदस्यों ने महिला के साथ आए भूखे-प्यासे बच्चों के लिए नाश्ते और खाने का भी इंतजाम किया।इस नेक कार्य की शहर में काफी सराहना हो रही है। टीम ‘भैया जी’ ने गिरिडीह वासियों से अपील की है कि विपत्ति की घड़ी में घबराने की जरूरत नहीं है। यदि कहीं भी कोई असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति दिखे, तो टीम को सूचित करें। सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7870888250 पर संपर्क किया जा सकता है।
