झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 510 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर, 2025 से शुरू होकर 07 नवंबर, 2025 तक चलेगी।
आवश्यक योग्यता

ग्रामीण होम गार्ड: कक्षा 7वीं पास- शहरी होम गार्ड: कक्षा 10वीं पास*चयन प्रक्रिया*चयन मेरिट और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए समय सीमा 10 मिनट है।*आवेदन कैसे करें*1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 2. होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 3. आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।4. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

