
गिरिडीह जिले के ईश्वर स्मृति भवन, बजरंग चौक में आज 5 अप्रैल 2026 को स्वर्गीय सुमित्रा देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सफल समापन हो गया। यह शिविर 3 अप्रैल से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चला, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए।स्व. सुमित्रा देवी, जो स्व. बाबू लाल साव की धर्मपत्नी थीं, उनकी स्मृति में यह सेवा कार्य उनके सुपुत्र एवं सरिया में तेजी से उभरती कंपनी Tufcon के मालिक मोहन प्रसाद साव की ओर से आयोजित किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं दिव्यांग व्यक्तियों को सहारा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। शिविर के दौरान विशेषज्ञों की टीम द्वारा लाभुकों का पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच और माप लेकर उनके अनुरूप कृत्रिम अंग तैयार किए गए।

तीन दिनों तक चले इस शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और इसका लाभ उठाया। अंतिम दिन भी शिविर में भारी भीड़ देखी गई, जिससे इस पहल की आवश्यकता और प्रभाव दोनों स्पष्ट रूप से सामने आए।आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया।यह शिविर न केवल दिव्यांगजनों को शारीरिक सहारा देने का माध्यम बना, बल्कि उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और नई उम्मीद की किरण भी लेकर आया।

